Header Banner

दूसरों के लिए कुछ करने का भाव रखें : किरण

BY — August 24, 2015

तेरापंथ युवक महिला मंडल का शपथ ग्रहण

240804उदयपुर। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वारी ने कहा कि हम मनुष्य जीवन में आए हैं तो कुछ अच्छा करें जिससे दूसरों को लाभ मिले। स्वयं के मन को संतुष्टि मिले। मन में हमेशा किसी का भला करने का भाव रखें तो आप स्वतः सफल होंगे।

240805वे तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप् में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि परिवार में भौतिक सुख-सुविधाएं भले ही हो जाएं लेकिन यदि सुख-षांति न हो तो सब बेकार है। बंगला, कार, जेवर सभी नहीं होंगे तो भी चलेगा लेकिन सुख शांति नहीं होगी तो बिल्कुल नहीं चलेगा। जीवन दुष्कर हो जाएगा। देने का भाव रखेंगे तो हमेषा बढ़ेगा। देते रहें तो बढ़ता रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा और अटल पेंषन योजना लागू की है जिससे बहुत ही मामूली रकम में गरीब से गरीब व्यक्ति को लाभ होगा। इस बार रक्षाबंधन पर आप और कुछ न दें लेकिन संकल्प करें कि 5-5 परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाएंगे तो आपको उन परिवारों की न सिर्फ दुआएं मिलेगी बल्कि उसका वह पुण्य मिलेगा कि आप सोच भी नहीं सकते।
240806इससे पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रा बोहरा ने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष भर सारे कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से हों, इसके प्रयास किए जाएंगे। महिला संगोष्ठी, सेमिनार, मनोरंजक कार्यक्रम तथा महिलाओं के लिए स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे। बोहरा के नेतृत्व में उनकी कार्यकारिणी को माहेश्वओरी ने शपथ दिलाई। तेरापंथी सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने महिला मंडल की अध्यक्ष चन्द्रा बोहरा को बधाई देते हुए समाज की ओर से मंगल कामनाएं व्यक्त की। साथ ही सभा की ओर से महिला मंडल के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। राकेश मुनि ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का युग है। आज नारी किसी भी स्तर पर पुरुषों से पीछे नहीं है। आज नव कार्यकारिणी गठित हुई है। श्रीमती बोहरा के नेतृत्व में यह और फले-फूले और समाज के उन्नयन के लिए कार्य करें, ऐसी शुभकामनाएं हैं। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सूर्यप्रकाष मेहता ने किया वहीं आभार उपाध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply