Header Banner

युवती के साथ दुष्कर्म कर बेचने में चार गिरफ्तार

BY — August 24, 2015

Police_capउदयपुर। जिले की कोटड़ा थाना पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म कर गुजरात में बेचने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो माह पूर्व जोगीवड़ निवासी एक युवती को जितु उर्फ जितेन्द्रसिंह पुत्र वसनसिंह निवासी उड बलुट जिला सिरोही, लक्ष्मणसिंह पुत्र रामसिंह चौहान निवासी सत्यम सोसायटी अम्बाजी जिला बनासकाठा,  लालु उर्फ नागेश पुत्र अशोक भाई पटेल निवासी बिलिया मोरवाड थाना विजापुर जिला मेहसाणा, अशोक भाई पुत्र अम्बाराम पटेल निवासी बिलिया मोरवाड जिला मेहसाणा गुजरात अपने साथ बहला-फुसलाकर साथ लेकर गए थे। गुजरात में ले जाते समय इस युवती के साथ रास्ते में जीतू ने दुष्कर्म किया था। चारों ने इस युवती का सौदा लालू के साथ एक लाख 15 हजार में कर दिया और 30 हजार एडवांस में लेकर उसके सुपुर्द कर दी। लालू ने कई दिनों तक इस युवती के साथ बलात्कार किया और बाद में यह युवती भागकर अपने गांव आ गई और परिजनों को सारी जानकारी दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply