मौन जुलूस निकाल किया जैन समाज ने प्रदर्शन

BY — August 24, 2015

जैन धर्म में संथारे का है विधान…  
आधे दिन उदयपुर रहा बंद

240809उदयपुर। जैन धर्म है अहिंसा प्रधान, इसमें है संथारे का विधान इस संकल्प को लेकर विशाल जनमेदिनी ने राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संथारा पर दिये गये अविवेकपूर्ण निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को महावीर जैन परिषद के बैनर तले सकल जैन समाज ने कारोबार बंद रख नगर में एतिहासिक मौन जुलुस निकालकर कलक्ट्रेट पर मौन प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपे।

सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं टाउन हॉल प्रांगण में एकत्र हुए जहां से मौन जुलुस के रूप में रवाना हुए। जुलूस में सबसे आगे गजराज थे जिनके दोनों तरफ जैन परिषद के बैनर व संथारा है मोक्ष का द्वार लिखे बैनर लटक रहे थे। कॉलेज छात्राएं महावीर जैन परिषद का बैनर लेकर चल रही थी उसके बाद स्कूली छात्राएं, महिलाएं केसरिया परिधान में कतारबद्ध रूप से चल रही थी। सफेद परिधान में हजारों पुरूषों का हजुम जुलुस में चल रहे समाजजन के हाथ में जैन धर्म है अहिंसा प्रधान इसमें है संथारे का विधान।। हिंसा-अहिंसा के भेद को जानो, संस्थारा को आत्महत्या मत मानो, हमें धर्म आराधना का है अधिकार, हमें इसमें हस्तक्षेप नही स्वीकार, संस्थारा है मोक्ष का द्वार, आत्म हत्या है जीवन की हार।। की श्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। माइक पर ऐ मेरे वतन के लोगों की थीम पर बनाया गया जैन समाज का गीत बज रहा था। टाउन हॉल से रवाना होकर सुरजपोल, बापुबाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचे जहां जुलूस का एक छोर देहलीगेट पर था तो दूसरा छोर टाउन हॉल रोड पर था। कलक्ट्रेट पहुंचने पर महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम दिये जा रहे ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने समाजजनों का आभार जताया।
240808इन्होंने दिया ज्ञापन : महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, चैम्बर अध्यक्ष पारस सिंघवी, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, एडवोकेट रोशन लाल जैन, भंवर सेठ, शांतिलाल वेलावत, देवेन्द्र छापिया, शांतिलाल नागदा, विनोद भोजावत, ज्योतिषाचार्य कांतिलाल जैन, डॉ. शैलेन्द्र हिरण, तेजसिंह बोल्या, सुमतिालाल दुदावत, प्रकाश सिंघवी, रजनी डांगी, निलिमा सुखाडिया, प्रमोद समार,  भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुखचैन सिंह कण्डा, महेन्द्र तलेसरा, संजय भण्डारी, दिलीप सुराणा, श्याम नागौरी, संजय खाब्या, गिर्वा उप प्रधान प्रियंका जैन, हिम्मत सिंह बडाला, किरण जैन, दीपक सिंघवी जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।  जिला कलेक्टर ने समाज की भावनाओं को आगे तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
उदयपुर आधे दिन बंद : महावीर जैन परिषद के आव्हान पर जैन समाज के व्यापारियों ने जहां अपना कारोबार आधे दिन तक बंद रखा वहीं सरकारी, अर्धसरकारी, निजी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, प्रोफेशनल कार्य करने वाले समाजजनों ने अवकाश रखा। व्यापारियों के औद्योगिक इकाइयां, मार्बल मण्डी प्रतिष्ठान एवं दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहे। जैन समाज के बंद के कारण शहर के भीतरी बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा।
240807अवकाश : सरकारी कार्यालयों में कार्यरत जैन समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अवकाश प्रार्थना पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि संथारा पर राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये अविवेकपूर्ण फैसले के खिलाफ अवकाश पर रह कर प्रदर्शन में शामिल होगें इस कारण आधे दिन अवकाश पर रहेगें। वहीं जैन समाज की शिक्षण संस्थाओं में भी 10 बजे बाद अवकाश घोषित कर दिया।
इन संगठनों ने दिया समर्थन : संथारा के खिलाफ न्यायालय के अविवेकपूर्ण निर्णय के खिलाफ जैन समाज द्वारा सोमवार को किये गये बंद व मौन जुलुस में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, सिख समाज, बजरंग दल,  भारतीय जनता पाटी,  अखिल भारतीय कोग्रेंस कमेटी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *