Header Banner

शुभम मिस्टर एवं पूजा मिस फ्रेशर

BY — August 25, 2015

ऐश्वर्या कॉलेज में रही फ्रेशर्स पार्टी की धूम

250805उदयपुर। ऐश्वर्या कालेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में फेशर्सं पार्टी का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यंक्रम की अध्यक्षता आरएमवी महाविद्यालय की संगीत की व्याख्याता डॉ. दीप्ति पांड्या ने की।

महाविद्यालय की उप प्राचार्या रक्षा शर्मा ने बताया कि कार्यंकम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मनभावन सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में मिस्टर व मिस फ्रेशर्स के चुनाव के लिए तीन चरण रखे गए हैं, जिनमें रैंपवॉक, टैलेंट राउंड व प्रश्न-उत्तर शामिल थे। प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा चुण्डावत को मिस फ्रेशर्स व बी.सी. प्रथम वर्ष के छात्र शुभम सोनी को मिस्टर फ्रेशर्स चुना गया। मुख्य अतिथि ने कार्यंकम के अंत में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की व गीतों की प्रस्तुतियां भी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply