Header Banner

रोटरी मेवाड़ ने छात्रों के लिए दिया एक लाख का फर्नीचर

BY — August 25, 2015

250806उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने तीतरड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठकर अध्ययन करने के लिए एक लाख से अधिक की राशि का फर्नीचर विद्यालय प्रबन्धन को भेंट किया।

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब ने इस विद्यालय को गोद लेकर इसका सर्वाङ्क्षगण विकास करने का जिम्मा उठाकर रखा है और उसी के तहत यह फर्नीचर भेंट किया गया। इसके बाद अब विद्यालयों के छात्रों को जमीन बैठकर अध्ययन करने से मुक्ति मिल जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply