Header Banner

अधेड़ ने फांसी लगाई

BY — August 25, 2015

sucideउदयपुर। टीड़ी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से परेशान चल रहे अधेड़ ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार रिछावर निवासी शंकर (48) पुत्र देवा मीणा ने दो शादियां की थी। शंकर दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था। परिजनों ने दूसरी पत्नी के घर पर जाने का सोचकर तलाश नहीं की थी। शंकर का पुत्र मन्ना नैनबारा गयाऔर वहां पर पता किया तो शंकर का पता नहीं चला। जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो मृतक का शव सेरा फलां हेरूनेरा खाखरापाणी के जंगलों में लटका हुआ था। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और मृतक के शव को नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply