होलिस्टिक वेलनेस केम्प का समापन

BY — August 26, 2015

260805उदयपुर। रोटरी क्लब एलिट, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ एवं विज्ञान समिति के तत्वावधान में विज्ञान समिति के सभागार में मासिक होलिस्टिक केम्प सम्पन्न हुआ जिसमें शहर की जानी-मानी योग विशेषज्ञ गुनीत मोंगा ने प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण दिया।

क्लब अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने बताया कि मोंगा ने शिविर में स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के विषय में उपयोगी जानकारी दी। शिविर में गुनीत ने सभी को मेडिटेशन कराकर उससे होने वाले लाभों के बारें में बताया। इस अवसर पर एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ सुशील मेहता ने विभिन्न प्रकार के रोगों को मिनटों में दूर कर शीघ्र आराम देने वाले पॉइन्ट्स का सजीव प्रदर्शन किया। दोनों विषय विशेषज्ञों ने भाग ले रहे लोगों की अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।  सचिव रमेश मोदी ने बताया कि प्रतिमाह इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर को कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *