सिमरन गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की अध्यक्ष

BY — August 26, 2015

260802उदयपुर। गुरूनानक स्नातकोत्र कन्या महाविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में सिमरन डोडेजा अपने प्रतिद्वंदी दिव्या पटेल को तीन मतों से पराजित छात्रासंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुई। शपथ ग्रहण समारोह में सरदार महेन्द्रपाल सिंह लिखारी व सरदार अमरपाल सिंह पाहवा ने कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

260801मतदान के पश्चात हुई मतगणना के बाद प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर सिमरन डोडेजा ने दिव्या पटेल को तीन मतों से पराजित किया। दिव्या पटेल को 374 और सिमरन डोडेजा को 377 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर सीमा राजानी ने सोनू पटेल को 87 मतों से, महासचिव पद पर रश्मी नेगी ने ममता चौधरी को 80 मतों से, वित्तीय सचिव पद पर भावना गुर्जर ने संतोष थापा को 66 मतों, सांस्कृतिक सचिव पद पर गुंजन सोनी ने शबनम बानों को 38 मतों तथा क्रीड़ा सचिव पद पर रचना मेनारिया ने रक्षा सोनी को 109 मतों पराजित कर निर्वाचित हुई। धन्यवाद उपाचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने दिया। सामाजिक सरोकारों का भी शपथ-शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता के साथ ही स्वच्छता, कन्या भ्रूण हत्या निषेध के प्रति जागृति व पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलाई गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *