Header Banner

पेंशन दिलाने के नाम पर जमीन हड़पने वाले दो गिरफ्तार

BY — August 26, 2015

fruadउदयपुर। शहर के समीप नाई थाना पुलिस ने विधायक कोटे से पेंशन दिलाने के नाम पर दस्तावेज प्राप्त कर किसी अन्य को खड़ा कर जमीन का सौदा करने में तीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तेजसिह पुत्र उमसिंह निवासी वरड़ा को कुछ दिनों पूर्व उसके रिश्तेदार सोहनसिह पुत्र जयसिंह निवासी वरड़ा तलाई और मनोहरसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी भाणावतों का वाड़ा ने झांसा दिया कि विधायक कोटें से पेंशन की एक नई योजना सरकार ने शुरू की है और इससे उसे प्रतिमाह 1800 रूपए पेंशन मिलेगी। इस पर उसने अपने दस्तावेज आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने इन दस्तावेजों की सहायता से एक हिरा पुत्र रूपा गमेती निवासी सुराणा को उसके स्थान पर खड़ा कर इस जमीन का सौदा कर दिया। बाद में तेजसिंह को इसका पता चला तो उसने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply