Header Banner

पति से विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

BY — August 26, 2015

sucideउदयपुर। जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्यारी (35) पत्नी भैरूलाल मीणा निवासी सैलाणा का पति रात्रि को शराब के नशे में आया था। इसी बात को लेकर दम्पति में विवाद हुआ था। विवाद के बाद भैरूलाल अपने भाई के घर जाकर उससे बात करने लग गया था। पीछे से उसकी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने पुन: आकर पत्नी को लटका हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। मौके पर थाने से जाब्ता गया और मृतका के सरादित में रहने वाले पीहर पक्ष को सूचित किया। पीहर पक्ष के आने पर शव उतारा और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply