सुविवि परिसर में घुसा पैंथर

BY — August 28, 2015

बछड़े पर किया हमला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

280806उदयपुर। शहर के मध्य स्थित मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह पैंथर घुस गया और बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया। सुविवि परिसर में पैंथर घुसने की सूचना पर वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया। सुविवि में रहने वाले कर्मचारियों और हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में एक गाय के बछड़े के जोर-जोर से रंभाने की आवाज सुनकर कुछ लोग उधर गए तो देखा कि एक पैंथर बछड़े को मारने का प्रयास कर रहा था। अचानक पैंथर देखकर लोग भी घबरा गए और वहीं पैंथर भी लोगों को देखकर घबरा गया। पैंथर बछड़े को घायलावस्था में छोडक़र झाडिय़ों में होता हुआ भाग गया। लोगों ने तत्काल बछड़े को पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार शुरू किया गया। इधर लोगों ने इस बारे में वन विभाग को बताया। विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कर्मचारियों को भेजकर पैंथर को पकडऩे के लिए एक पिंजरा लगाया।
शहर के बीच स्थित मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में अचानक पैंथर के आने से लोगों में चर्चा है। विश्वविद्यालय के चारों तरफ कॉलोनियां बसी हैं और एक तरफ तो बाईपास से एकदम छूती हुई इसकी बाउण्ड्री वॉल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संभवतया बाईपास के उधर से ही शिकार और पानी की तलाश में पैंथर इस ओर आ गया होगा और बछड़े को देखकर हमला कर दिया होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *