Header Banner

कल सजेगी भाइयों की कलाई, स्कूलों में मनाया रक्षाबंधन

BY — August 28, 2015

बाजारों में त्योहारी भीड़

280805उदयपुर। भैया की कलाई पर बहन के रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन लेने का पावन पर्व रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में शुक्रवार को त्यो हारी भीड़ रही। राखियों सहित मिठाई व श्रीफल की दुकानों पर खासी भीड़ रही। स्कूीलों में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

शनिवार को बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना करेंगी। भाई भी बहनों को उपहार व नकद राशि भेंट करेंगे। इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए बहनों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। दोपहर तक भद्रा रहेगी। इसके बाद ही राखी बांधी जा सकेगी।
280804जैनाचार्य देवेन्द्र पब्लिक स्कूल : भुवाणा स्थित जैनाचार्य देवेन्द्र पब्लिक स्कूल ने आज विद्यालय परिसर में एक-दूसरे बच्चें को राखी बांध कर रक्षाबन्धन पर्व मनाया। स्कूल की निदेशिका सुधा भण्डारी ने इस अवसर पर बच्चों का रक्षाबन्धन पर्व का महत्व बताते हुए बताया कि किस तरह भाई बहिन के रिश्ते को प्यार के धागे में पिरोया जाता है। अध्यापिका मोनिका लोढ़ा ने बहिनों द्वारा भाईयों को राखी बंधवायी। अंजू गोखरू एवं रंजना मेहता ने तिलक लगाकर मिठाई वितरीत की। बच्चों ने रक्षाबन्धन पर्व के गीत प्रस्तुत किये।
पायोनियर स्कूल : रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर आज देबारी स्थित पायोनियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वृक्ष पर राखियां बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक प्रतीक गुप्ता ने बताया कि आज विद्यालय के नन्हें-नन्हें बच्चों ने विद्यालय परिसर में स्थित वृक्ष पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर इस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गुप्ता ने बच्चों को रक्षबन्धन पर्व का महत्व समझाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply