मृतका की सास गिरफ्तार

BY — September 9, 2015

गोवर्धन विलास प्रिया गुर्रानी की संदिग्ध मौत प्रकरण

Police_capउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की सास को पीहर पक्ष की ओर से दर्ज करवाए प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पीहर पक्ष पर ननद का नाम निकलवाने के लिए चौतरफा दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिया गुरानी उर्फ बजाज पत्नी प्रफुल्ल बजाज निवासी गुरू अरजन देव नगर सेक्टर 11 ने अपने घर में फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीहर पक्ष की ओर से इस मामले में अगले ही दिन पोस्टमार्टम के दौरान ही मृतका की ननद हर्षिता पुत्री निर्मल बजाज और सास सोरठ पत्नी निर्मल बजाज, ससुर निर्मल पुत्र परमानंद बजाज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि मृतका की सास सोरठ और ननद हर्षिता बजाज मृतका को पैसों की मांग को लेकर परेशान करती थी और आए दिन मारपीट करती थी और दहेज की मांग करती थी। विरोध करने पर कमरे में बंद रखती थी।
घटनाक्रम के बाद से ही पूरा परिवार फरार था। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद मृतका की सास सोरठ बजाज को क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शेष आरोपियों को लेकर जांच की जा रही है। मृतका के पीहर पक्ष पर ननद हर्षिता बजाज का नाम निकलवाने के लिए चारों तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, परन्तु परिवार अपने फैसले पर अडिग़ है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *