Header Banner

लोन लेकर नहीं चुकाने पर दो के खिलाफ मामला

BY — September 9, 2015

090904उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक फाईनेंस कंपनी के भागीदार ने दो अलग-अलग लोगों के खिलाफ वाहन पर लोन लेकर पुन: नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फतहपुरा स्थित एक फाईनेंस कंपनी की शाखा के भागीदार मनीष बाच्छावत ने राजेश पुत्र शांतिलाल पालीवाल निवासी खमनोर नाथद्वारा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी ने इस कंपनी से अपने वाहन पर 1 लाख 13 हजार 500 रूपए का लोन लिया था और किश्तों पर पुन: चुकाने का तय किया था। आरोपी ने कुछ समय तक तो किश्तें चुकाई और बाद में बंद कर दी। आरोपी 78 हजार 800 रूपए की किश्तें नहीं चुकाई है। इसी तरह इसी कंपनी की ओर से लक्ष्मणसिंह पुत्र मोतीसिंह गौड निवासी खमनोर राजसमंद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी इस कंपनी से अपने वाहन पर 1 लाख 24 हजार 850 रूपए का लोन लिया था। जिसमें से आरोपी ने 51 हजार 600 रूपए का लोन नहीं चुकाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply