Header Banner

जमीन बेचकर सौदा किसी ओर से करने का मामला

BY — September 9, 2015

Police_capउदयपुर। जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन भाईयों के खिलाफ उसके द्वारा पूर्व में खरीदी जमीन को अन्य को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दल्ला पुत्र परथा कुम्हार निवासी गुमानपुरा ने माना पुत्र रामा डांगी, केला पुत्र रामा और परथा पुत्र रामा डांगी निवासी गुमानपुरा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसने वर्ष 1978 में आरोपियों के पिता रामा डांगी और एक चतरा डांगी से जमीन खरीदी थी। जिसके बाद से ही इस जमीन पर उसी का कब्जा है। गत दिनों आरोपियों ने इस जमीन पर स्वयं का कब्जा बताते हुए इस जमीन का अन्यत्र सौदा कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply