मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 20 लाख हड़पे

BY — September 9, 2015

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

fruadउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी पुत्री को मुम्बई स्थित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार शिवकुमार पुत्र जगत नारायण खन्ना निवासी सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री के 12वीं पास करने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना था। इसके लिए वह प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसके सम्पर्क में राजू उर्फ देवेन्द्र कुमार सम्पर्क में आया। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसने मुम्बई में स्थित मेडिकल कॉलेजों में कई लोगों का आसानी से एडमिशन करवाया है और उसे भी झांसा दिया कि उसकी पुत्री का बिना किसी परेशानी के आसानी से एडमिशन करवा देगा। राजू उर्फ देवेन्द्र कुमार के झांसे में आकर वह मुम्बई में गया। जहां पर उसे स्नेहल पंवार मिला। उसने मुम्बई के दो नामचीन मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया और बताया कि वह कई लोगों का एडमिशन करवाया है। स्नेहल पंवार ने मुम्बई में ही उसे एक अन्य युवक सोहन सोठी से मिलाया। दोनों एडमिशन के एवज में 20 लाख रूपए मांगे। सौदा तय होने पर उसने मुम्बई में ही अपने एक परिचित पंकज जारोली की दुकान पर 1 लाख रूपए दिए थे। शेष पैसे उदयपुर में देना तय किया था। उदयपुर में आने के कुछ दिनों बाद उसने परिचित कैलाश हिंगड़ की दुकान पर राजू उर्फ देवेन्द्र कुमार को 19 लाख रूपए नकद दिए। इसके बाद से ही वह लगातार सम्पर्क कर रहा है। पहले तो आरोपी कुछ दिनों में एडमिशन करवाने का झांसा दे रहे थे और बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया। समय बीतने और फोन नहीं उठाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने सूरजपोल थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *