सुखेर औद्योगिक क्षेत्र के भूमि रूपांतरण का आग्रह

BY — September 10, 2015

व्यापार प्रकोष्ठ ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र

100901उदयपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने सुखेर औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायियों की समस्याओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर यहां की भू रूपांतरण की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आग्रह किया है।

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने बताया कि गत वर्ष राज्य सरकार आपके द्वार में भी इस शिकायत को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया था जिस पर उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अभाव में कृषि भूमि पर ही मार्बल के गोदाम चल रहे हैं। यदि इस भूमि का रूपांतरण हो जाता है तो व्यवसायियों को काफी फायदा मिलेगा। व्यवसाय जगत काफी परेशानी से गुजर रहा है जिससे जूझने में उन्हें काफी सहायता मिलेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *