लिखना नहीं छोड़ें, मौलिकता खत्म हो जाएगी : डी. सरकार

BY — September 10, 2015

विद्यापीठ में सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण पत्र

100902उदयपुर। नेशनल बुक ट्रस्टु के डिप्टी डायरेक्टर डी. सरकार ने कहा कि व्यक्ति लिखने की आदत नहीं छोड़ें। यदि लिखना छोड़ दिया तो उनके ब्रेन का विकास भी रूक जायेगा। जो किताब पढ़ने का मजा है वो केंडल में नहीं है।

वे गुरुवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान आयोजित सात दिवसीय पुस्तक प्रकाशन प्रमाण पत्र के तीसरे दिन छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
उन्हों ने कहा कि पुस्तकों का महत्व आजीवन रहेगा, चाहे कितनी भी आधुनिक क्रांति आ जाये। उन्होने कहा कि पुरे विश्व में ई बुक्स एवं ई जर्नल का प्रचलन चल रहा है, लेकिन अभी इसका प्रतिशत 11 से घटकर 4 प्रतिशत ही रह गया है। विदेशों में शिक्षा में क्षेत्र में आधुनिक परिवर्तन करते हुए पूरा शिक्षा तंत्र को कम्प्यूटीकृत कर दिया है।
100903सेमीनार में प्रोडेक्शन आफिसर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चार तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को पुस्तकों के निर्माण की विभिन्न विधाओं को विस्तार से बताया। प्रथम सत्र में वरिष्ठ सम्पादक मानस रंजन महापात्र ने कॉपीराइट एवं उसके एडिटिंग पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. राजन सूद, डॉ. लिलि जैन, डॉ. हीना खान, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. रचना राठौड़, डॅा. पारस जेन, डॉ. शेलेन्द्र मेहता सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।
पुस्तकों में बदलाव आवश्यक : डी. सरकार ने कहा कि पुस्तकों  के प्रकाशन में परम्परागत पद्धति तो रहेगी लेकिन उसे आधुनिक समय के हिसाब से उसमें बदलाव करना होगा जैसे कवर पेज की डिजाईनिंग, शब्दों का चयन, साज सज्जा, आकर्षित करने वाले चित्र प्रकाशित करने होंगे। उन्होने कहा कि बच्चों को पुस्तकों के प्रति जागरूक करने के लिए आज बाजार में थ्री बुक्स का प्रचलन दिनों दिन बढता जा रहा है। सरकार के साथ साथ सामाजिक संगठन भी पुस्तकालय खोल एवं चल पुस्तकालय व मोबाईल वेन के माध्यम से पुस्तकों के महत्व को ग्रामीण जन को बताये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *