नाकामियां छिपा रही है सरकार : गहलोत

BY — September 11, 2015

उदयपुर। राज्य सरकार के सिक्सक डे वीक करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए रोज नए हथकण्डे अपना रही है, परन्तु जनता सब जानती है।

IMG-20150911-WA0041गहलोत उदयपुर में जादूगरों के सम्मेलन में शिरकत करने के पहुंचे थे। उल्लेेखनीय है कि वसुन्धरा सरकार की फाइव डे वीक को वापस सिक्स डे वीक करने की योजना बना रही है। गहलोत ने कहा कि यह तो सरकार का नकारापन है और निकम्मी सरकार है।

IMG-20150911-WA0042गहलोत ने कहा कि नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सरकार नित नए हथकण्डे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर रही है और नई भर्तियों पर  बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जिससे युवाओं में खासा आक्रोश है और युवाओं का आक्रोश सरकार के लिए भारी पड़ेगा। इसके साथ ही गहलोत ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कई खामियां गिनाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *