Header Banner

महिला होमगार्डकर्मी की करंट लगने से मौत

BY — September 11, 2015

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ट्यूबवैल के पैनल में करंट से महिला होमगार्डकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार धनु (50) पुत्री बदा मीणा निवासी सुवेरी खेरवाड़ा हाल पुराना आरटीओ के पास जो होमगार्ड में कार्यरत है। वह सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जहां पर पानी नहीं देखकर उसने ट्यूबवैल चलाने गई तो ट्यूबवैल के पैनल में से करंट का झटका लगा और वह नीचें गिर पड़ी। यह देखकर उसकी पुत्री और पड़ोसी उसे एम.बी. चिकित्सालय में लेकर आई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply