Header Banner

पोखरना ‘प्रेक्षाध्यान’ के आंचलिक संयोजक मनोनीत

BY — September 12, 2015

120906उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक पोखरना को प्रेक्षा पत्रिका प्रतिनिधि मंडल का राजस्थान का आंचलिक संयोजक मनोनीत किया गया है।

प्रेक्षा फाउण्डेशन की राष्ट्रीय संयोजिका करूणा कोठारी ने बताया कि पोखरना को वर्ष 2014-16 के लिए आंचलिक संयोजक मनोनीत किया गया है। इस दौरान पोखरना प्रेक्षाध्यान पत्रिका के प्रति अपने दायित्व का कर्तव्य निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रेक्षा पत्रिका प्रतिनिधि मंडल जैन विश्व भारती के तहत तुलसी अध्यात्म नीडम् के तहत कार्य करता है। इसके तहत प्रेक्षाध्यान नामक पत्रिका गत 35 वर्षों से प्रकाशित हो रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply