Header Banner

सेन्ट एन्थोनीज़ स्कूल का हैण्डबॉल में धमाल

BY — September 12, 2015

14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय स्कूल हैण्डबॉल में विजेता

120904उदयपुर। 59वीं जिलास्तरीय हैण्डबॉल 14 वर्षीय प्रतियोगिता रा. उच्च प्राथमिक बा. विद्यालय, नानी गली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता गांधी ग्राउन्ड में हुई। इसमें 14 वर्षीय छात्र हैण्डबॉल में विद्यालय की टीम विजेता रही।

छात्रों के फाइनल में सेंट एन्थोनीज ने द स्कॉीलर एरिना को 11-1 के स्कोर से हराकर मैच जीता। पूरी प्रतियोगिता में धैर्य थापा ने 18 गोल किये। आयुष कुमार तिवारी ने काफी अच्छी गोलकीपिंग कर बढ़त दी। 14 वर्षीय छात्रा हैण्डबॉल में भी विद्यालय की टीम विजेता रही।
छात्राओं के फाइनल मैंच में सेंट ऐन्थोनीज ने खोखरवास को, 3-1 के स्कोर से हराकर मैंच जीता। पूरी प्रतियोगिता में कौमुदी ने 7 गोल किये। डोना कॅवर ने काफी अच्छी गोलकीपिंग कर बढ़त दी। सेन्ट एन्थोनीज़ के प्राचार्य विलियम डिसुजा ने टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए सभी टीमों को बहुत बहुत बधाई दी। टीम को प्रषिक्षण सेन्ट एन्थोनिज़ के शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्रसिंह रावत तथा हैण्डबॉल प्रषिषिका पूजा देवानी द्वारा दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply