Header Banner

जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला

BY — September 16, 2015

fruadउदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार नटवरलाल पुत्र रामलाल शर्मा निवासी रातीतलाई बांसवाड़ा हाल शुभलाभ अपार्टमेंट केशवनगर ने मदनपुरी पुत्र देवेन्द्र पुरी निवासी अम्बापोल, महेन्द्रसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी साकरिया खेड़ी मावली, देवराज उर्फ दीपक पुत्र बसंतीलाल निवासी माहेश्वरियों की सेहरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि वह बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर्ड है। कुछ समय पूर्व जमीन की आवश्यकता होने पर उसने आरोपियों से सम्पर्क किया तो आरोपियों ने उसे नाहर मगरा में जमीन दिलाने का झांसा दिया। जिसके एवज में 1 लाख 45 हजार रूपए पहले और बाद में 11 लाख रूपए दिए। पैसे लेने के बाद ना तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ना ही पुन: पैसे लौटाएं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply