एक परिवार के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मामला

BY — September 19, 2015

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक परिवार के सदस्यों और उसके मित्र के खिलाफ पुत्री को ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि पुलिस इस युवती को अपनी इच्छा से जाने का बता रही है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कुमावतपुरा में रहने वाले एक पिता ने इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक, इसकी मां, बहन और एक साथी के मामला दर्ज करवाया कि आरोपी उसकी बालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए और जबरन साथ में रख रहे है। इधर पुलिस का कहना है कि इस युवती के पिता ने कुछ दिनों पूर्व भी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसकी जांच करते हुए युवती को तलाश कर लाया और पूछताछ की तो युवती ने अपनी इच्छा से जाना बताया। इस पर युवती को उसकी इच्छा के अनुसार जाने दिया। इसके बाद पिता ने एक बार फिर से अपहरण कर करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *