Header Banner

दंपती के खिलाफ उधार लेकर नहीं लौटाने का मामला

BY — September 19, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक दंपती के खिलाफ उससे लाखों रूपए उधार लेकर पुन: नहीं लौटाने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार विजयसिंह पुत्र नंदलाल धाबाई निवासी न्यू भूपालपुरा ने सुशील कुमार पुत्र मोतीलाल जैन निवासी उत्तरी सुंदरवास और इसकी पत्नी मीना कोठारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। प्रकरण में बताया कि दंपती से उसका अच्छा परिचय था। इसी को लेकर दोनों ने कुछ समय पूर्व 6 लाख 40 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में कुछ चेक दिए थे। समय पर पैसे नहीं देने पर उसने इन चैक को बैंक में पेश किए तो वह अनादरित हो गए। दोनों से सम्पर्क कर पुन: पैसे मांगे तो देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply