Header Banner

पार्षद पति के खिलाफ चिकित्सक ने करवाया मामला

BY — September 22, 2015

mcuउदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में आयड़ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक ने पार्षद पति के खिलाफ धमकाने और राज्यकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार आयड़ स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. गोपालराम शर्मा ने इस क्षेत्र की भाजपा पार्षद हेमा भावसार के पति महेश भावसार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि पार्षद पति महेश भावसार कुछ दिनों पूर्व उसके पास आया था और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। हस्ताक्षर नहीं करने पर आरोपी ने उससे मारपीट करने की धमकी दी और कार्यालय में रखा रजिस्टर नीचे फैंक दिया। पुलिस ने राज्यकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply