Header Banner

डॉ. पटेल तीसरी बार डेयरी अध्यक्ष

BY — September 22, 2015

220905उदयपुर। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता डॉ. गीता पटेल तीसरी बार फिर से डेयरी की अध्यक्ष बन गई है। डॉ. पटेल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने इनका शहर में एक जुलूस निकाला और पार्टी कार्यालय में डॉ. पटेल का स्वागत किया।

गत दिनों डेयरी के निदेशक पद के लिए हुए चुनावों में 12 पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने ही कब्जा किया था। एक भी पद कांग्रेस के खाते में नहीं आया। 12 ही पद भाजपा के खाते में जाने पर एक बार फिर से भाजपा का ही डेयरी अध्यक्ष बनना तय था। अध्यक्ष पद के एक दिन पूर्व ही डॉ. गीता पटेल के खिलाफ न्यायालय में उनके द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण में ब्यूरो की ओर से एफआर पेश की थी जिसे न्यायालय ने खारिज करते हुए पुन: जांच करने के आदेश दिए थे। जिससे डॉ. पटेल के समर्थकों में निराशा का माहौल बन गया था। चुनाव अधिकारी अश्विनी विशिष्ठ ने उच्चाधिकारियों से सलाह कर डॉ. पटेल को चुनाव लडऩे का अधिकारी घोषित किया था। सुबह निर्धारित समय पर सभी निदेशक उपस्थित हुए। निर्धारित समय पर डॉ. पटेल ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। डॉ. पटेल के अलावा किसी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। निर्धारित समय पर किसी का नामांकन पत्र नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने डॉ. पटेल को निर्विरोध निर्वाचित करते हुए डेयरी अध्यक्ष घोषित कर दिया और शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद भाजपा के समर्थकों ने एक जुलूस निकाला। डेयरी से पार्टी कार्यालय तक डॉ. पटेल को जुलूस के रूप में ले जाया गया। पार्टी कार्यालय में डॉ. पटेल का पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply