Header Banner

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवानी ने जीते 9 पदक

BY — September 24, 2015

240901उदयपुर. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित दक्षिण वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (पल्स 2015) में शहर के निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा तैराक शिवानी सिंह चौहान ने 3 स्वर्ण व 6 रजत पदक सहित 9 पदक जीतकर राजस्थान के सभी मेडिकल संस्थानों का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में दक्षिण एशियाई देशों के 300 मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिवानी ने 50 व 200 मीटर फ्रि स्टाइल, फ्रिस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक एवं 50 व 100 मीटर बेक स्ट्रोक, 50 व 100 मीटर फ्रिस्टाइल और 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा शिवानी ने इससे पहले पिछले वर्ष भी पल्स में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। साथ ही वह 12 बार राज्य स्तरीय व 1 बार राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुकी हैं व वर्तमान तक 124 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply