Header Banner

थीटा हीलिंग एवं थाई-ची पर कार्यशाला

BY — September 24, 2015

240902उदयपुर। रोटरी क्लब एलिट द्वारा महिलाओं के लिए विज्ञान समिति परिसर में थीटा हीलिंग एवं थाई-ची पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में विषय विश्ेाष डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने वरिष्ठ महिलाओं को प्रसन्न एवं स्वस्थ रहने, फिटनेस, संबंधों को मजबूत बनाये रखने, मनचाही वस्तु हासिल करने के गुर एंव विधि बताई। डॉ. छाबड़ा ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यशाला में भाग लेने वाली 60 महिलाओं को उपयोगी टिप्स दिए। क्लब अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं ने प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शान्त किया। इस अवसर पर सचिव रमेश मोदी, श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, सुशीला मेहता, साधना  तलेसरा भी मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply