Header Banner

गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

BY — September 24, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक आरोपी के पिता के खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेश पुत्र नाथूलाल डांगी निवासी शोभागपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह सुखेर थाने में भरत पुत्र उदयलाल डांगी निवासी शोभागपुर के खिलाफ चल रहे एक मामले में गवाह है। वह बुधवार को गवाही देने के लिए गया तो पहले भरत ने उसे गवाही देने से मना किया था। इसके बाद भी गवाही देने पर न्यायालय के बाहर आरोपी के पिता उदयलाल और इसके साथ मौजूद दो-तीन अन्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply