Header Banner

कैंसर पीडि़त बच्चियों के लिए फण्ड बनेगा

BY — September 25, 2015

250901उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज की होटल पारस महल में सहायक प्रांतपाल के मुख्य आतिथ्य में क्लब असेम्बली हुई। केनकिड्स संस्था के साथ मिलकर शहर की गर्ल्स् चाइल्ड कैंसर पीडि़तों बीपीएल बच्चियों के इलाज के लिए फण्ड बनाया जाएगा

क्लब अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि समय रहते कैंसर पीडि़त बीपीएल बच्चियों को इलाज मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सकें। सहायक प्रांतपाल अनुभव लाडिया ने कहा कि इस वर्ष प्रांतपाल प्रद्युम्न पाटनी का मुख्य लक्ष्य है कि रोटरी सदस्यों को एक सच्चा रोटेरियन बनाया जाए ताकि वह रोटरी अंतरराष्ट्रीय के उद्देश्य पीडि़त मानवता की सेवा में पूर्णरूप से जुट सके। असेम्बली को निदेशक मण्डल के सदस्यों डॉ. दीपक शर्मा, संजीव जोधावत, आशीष बांठिया, ऋषि कोठारी एवं सचिव जयेश पारीख ने भी संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply