Header Banner

नवविवाहिता ने फांसी लगाई

BY — September 25, 2015

sucideउदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक नव विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका का पीहर पक्ष पश्चिम बंगाल होने के कारण पीहर पक्ष नहीं आ पाया है।

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी संपा (18) पत्नी मानस बंगाली अपने पति के साथ मेहतों का टिम्बा में किराए के मकान में रहती थी। इस विवाहिता का पति जडियों की ओल में ही सोने की कारीगरी का काम करता था। यह विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी। 20 सितम्बर को इस विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। लोगों ने देखा तो नीचे उतारकर चिकित्सालय में लेकर गए। उपचार के दौरान शुक्रवार को इस विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता गया। पुलिस ने मृतका के पिता सप्तान से बात की तो वह पश्चिम बंगाल में है और आने में असथर्मता जाहिर कर रहा है। पुलिस ने मृतका के पिता से लिखित में शंका ना होने का फैक्स करने के लिए कहा है। इसके बाद मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply