उदयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर मोहनलाल सुखाडिया विश्वेविद्यालय में 22 युनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान के लिए दो शिविर लगाए गए। कामर्स कालेज में 134 तथा साइन्स कालेज में 91 युनिट रक्तदान हुआ। विद्यार्थियों ने इसके लिए उत्साह के साथ बढ चढकर हिस्सा लिया। गृहमन्त्री गुलाबचन्द कटारिया भी कामर्स कालेज पहुंचे तथा विद्यार्थियों का हौसला बढाया। कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी रजिस्ट्रार शंकरलाल चौधरी तथा चारों कालेज के अधिष्ठाता भी पूरे समय शिविर स्थलों पर मौजूद रहे। इससे पूर्व साइन्स कालेज में एक गोष्ठी भी हुई जिसमें वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व को बताया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.