यूआईटी की जमीन को बेचने का मामला

BY — September 25, 2015

fruadउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में यूआईटी के पटवारी ने एक युवक के खिलाफ यूआईटी की जमीन को स्वयं की बताकर बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यूआईटी में पटवारी दुलीचंद शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि यूआईटी की रेबारियों का गुडा पुराना आरटीओ के पास में जमीन है। कुछ दिनों पूर्व एक महिला लक्ष्मी देवी लखारा ने यूआईटी में इस जमीन पर एक भूखण्ड को श्रीराम कॉलोनी निवासी प्रहलादसिंह से खरीदने के दस्तावेज पेश किया और बताया कि उसने इस भूखण्ड को प्रहलादसिंह से खरीदी है। इसी तरह शेर बानों ने भी यूआईटी में प्रहलादसिंह से एक भूखण्ड इसी जमीन पर खरीदना बताया। जबकि जमीन यूआईटी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यूआईटी की जमीन को बेचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *