आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार

BY — September 28, 2015

sucideउदयपुर। पहाड़ा थाना पुलिस ने दूसरी औरत से संबंध रखकर पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नला फलां वलीचा निवासी नीरू मीणा और इसका पति बीरबल खराड़ी दोनों हिम्मतनगर में एक चिकित्सालय में काम करते थे। उसके पति का हिम्मतनगर में हॉस्पीटल में ही काम करने वाली एक अन्य युवती के साथ संबंध होने से दो माह पूर्व पति-पत्नी पैतृक गांव आ गए। गांव आने के बाद भी आरोपी बीरबल फोन पर उसी महिला से बातें करता था। गत दिनों बीरबल फोन पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। इसी दौरान विवाहिता ने देख लिया और फोन छीनने का प्रयास किया तो आरोपी बीरबल ने पत्नी नीरू के साथ मारपीट की और दूर चला गया। इससे आक्रोशित विवाहिता नीरू ने अपने भाई अरविंद पुत्र कावा मीणा निवासी कानपुर पाटिया को फोन पर इस बारे में सूचना दी और बाद में स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा दी जिससे विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *