Header Banner

आपसी लेनदेन को लेकर फायरिंग

BY — September 28, 2015

fireउदयपुर। शहर के समीप नाई थाना क्षेत्र में आपसी लेन-देन को लेकर बदमाशों में आपस में विवाद हो गया और एक बदमाश ने दूसरे बदमाश के घर पर जाकर धमकाने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस के अनुसार लोकेश पुत्र गिरिराज गुर्जर निवासी गोरेला कुछ दिनों पूर्व महेन्द्रसिंह पुत्र मानसिंह निवासी मोरवानिया काम करता था। दोनों के बीच कुछ दिनों पूर्व लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते महेन्द्रसिंह अपने साथियों के साथ मिलकर लोकेश को उठाकर ले गया और मारपीट की। इस पर लोकेश की ओर से महेन्द्रसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि रविवार तडक़े करीब तीन बजे आरोपी महेन्द्रसिंह अपने साथियों के साथ शराब के नशे में लोकेश के घर के बाहर आया और हंगामा करते हुए लोकेश के घर पर फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply