Header Banner

रोटरी मेला 11 अक्टूबर को टाऊन हॉल में

BY — September 30, 2015

rotaryउदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर व रोटरी सर्विस ट्रस्ट के तत्वावधान में शैक्षणिक एंव सेवा कार्यों हेतु प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला रोटरी मेला इस वर्ष 11 अक्टूबर को टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि मेला दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण इस वर्ष भी 40 रूपयें रेफल टिकिट रहेगा। मेला चेयरमेन मानिक नाहर ने बताया कि रेफल टिकिट पर ढेरों पुरूस्कार रखे गये है जिसमें प्रथम पुरूस्कार के रूप में कार, द्वितीय पुरूस्कार के रूप में मोटरसाईकिल, तृतीय स्कूटर,चुतर्थ एवं पंचम पुरूस्कार के रूप में एलईडी टीवी सहित कुल 15 प्रकार के पुरूस्कार रखे गये है।
रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमेन सुरेश सिसोदिया ने बताया कि मेले में इस वर्ष भी रोटरी क्लब एवं इनरव्हील सदस्याएं स्टॉल लगाकर इसे एक पारिवारीक मेले का रूप देगी ताकि इसमें आने वाला हार मेलार्थी इसे अपना ही समझें। मेले में खान-पान की विभिन्न प्रकार की वैरायटियों के साथ ढेरों स्टॉले लगायी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply