Header Banner

पैं‍थर का मुंह फंसा स्टील के घड़े में

BY — September 30, 2015

300906उदयपुर। राजसमंद जिला मुख्यालय से कुछ दूर एक गांव सार्दुलखेड़ा में रात में पानी पीने आए पैंथर का मुंह स्टील के घड़े में फंस गया। पैंथर के दहाड़ने से पहले तो गांववासियों में दहशत फैल गई। फिर देखा कि बेबस पैंथर कुछ नहीं कर पा रहा है तो वे बाहर आए।

300907जानकारी के अनुसार राजसमंद से आठ किमी दूर गांव सार्दुलखेड़ा में रात में ईंट के भट्टे के पास लोहे के घड़े में पानी पीने आए पैंथर का मुंह फंस गया। उसने सिर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं निकलने के बाद उसने दहाड़ना शुरू कर दिया। वहां काम कर रहे लोग पहले तो भाग निकले लेकिन बाद में उसे बेबस देखकर घर से बाहर आए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर जाब्ता  गया और लोगों को हटाया। वन विभाग को सूचना देने पर अधिकारी आए और उदयपुर से शूटर सतनामसिंह को बुलवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply