वन्यजीव सप्ताह में पांचवे दिन विविध आयोजन

BY — October 5, 2015

051008उदयपुर। 61 वें वन्यजीव सप्ताह के पांचवे दिन जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में छात्र-छात्राओं को पक्षी विशेष़ज्ञ देवेन्द्र मिस़्त्री ने पक्षियों एवं उनके आवास की वैज्ञानिक जानकारी दी। तत्पश्चात् ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 7 विद्यालयों के 182 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

उपवन संरक्षक टी. मोहनराज ने बताया कि यह आयोजन दो वर्गों कक्षा 1 से 3 व 4 से 5 में सम्पन्न हुआ। कक्षा 1 से 3 वर्ग में प्रथम स्थान जैनील, द्वितीय स्थान खुशी मेनारिया एवं तृतीय स्थान प्रेक्षा जोशी ने प्राप्त किया। तीनों विजेता सेन्ट एंथेनी सी. सै. स्कूल उदयपुर के थे। कक्षा 4 से 5 वर्ग मे सेन्ट एंथेनी सी. सै. स्कूल उदयपुर के अरिष्ठ जैन ने प्रथम स्थान एवं विद्या भवन स्कूल के मघेश वैष्णव ने द्वितीय एवं नितेश मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मौके पर प्रमाण -पत्र एवं मोमेन्टो वितरित किये।
सप्ताह के पांचवें दिन फुलवारी की नाल अभयारण्य की कोटडा रेंज में वन भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अपरान्ह् आकाशवाणी उदयपुर से ‘‘विपुल पारिस्थितिकीय पर्यटन की संभावना वाला सज्जनगढ़ अभयारण्य : एक विहंगम दृश्य’’ विषय पर घर-खेती कार्यक्रम में वार्ता प्रसारित की गई तथा सज्जनगढ़ महल पर सायं 5 से 6 बजे तक कठपुतली शो का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम : वन्यजीव सप्ताह के छठे दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता दो वर्गों, कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिये आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी या हिन्दी भाषा में वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण विषय पर लेखन हेतु मौके पर शीर्षक बताया जायेगा। अपरान्ह आकाशवाणी उदयपुर सें ‘‘जैविक उद्यान सज्जनगढ़ः एक उभरता नवीन पर्यटक स्थल’’ विषय पर घर-खेती कार्यक्रम में वार्ता आयोजित की जाएगी तथा सज्जनगढ़ महल पर सायं 5 से 6 बजे तक कठपुतली शो का आयोजन किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *