Header Banner

गोशाला दर्शन, गो पूजन, गो संवर्धन संकल्प कार्यक्रम

BY — October 6, 2015

061001उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन का गो संवर्द्धन योजना का पथमेड़ा से शुभारंभ किया गया, जिसके तहत गौऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में विप्र फाउण्डेशन द्वारा 5100 गोवंश को गोद लेने का संकल्प लिया गया।

061002प्रदेश उपाध्यक्ष केके शर्मा ने बताया कि नंदगांव पथमेड़ा यात्रा उपरान्त इस पुण्यवर्द्धन कार्यक्रम में समस्त समाजों के परिवारों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक सुशील ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश दाधीच, महासचिव विनोद अमन ने 11 लाख रुपए का चेक गोशाला के लिये राधाकृष्ण महाराज को दिया गया। जोधपुर के राधाकृष्ण महाराज ने संगीतमय श्रीराम कीर्तन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि हर वैष्णव धर्म के प्रत्येक सदस्य का गौ रक्षा करना व गौ संरक्षण करना वैष्णव धर्म दायित्व है।
फाउण्डेशन के शहर अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, देहात अध्यक्ष जगदीश मेनारिया एवं प्रदेश युवा मंच के प्रदेष उपाध्यक्ष अमित पालीवाल, प्रदेश युवा मंच के सचिव जगदीश पालीवाल व देहात अध्यक्ष अशोक जोशी सहित कई 300 से ज्यादा युवा सदस्यों ने भाग लेकर इस पुण्यवर्द्धन कार्यक्रम सफल बनाया। मंच के देहात अध्यक्ष अषोक जोषी ने बताया कि आने वाले समय में गो संवर्द्धन कार्यक्रम के लिये लोगों को जागरूक करने के लिये तहसील स्तर पर सम्मेलन किया जाकर गो संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply