सजे शक्तिपीठ, घटस्‍थापना के साथ गूंजेंगे गरबा पांडाल

BY — October 12, 2015

121010उदयपुर। शारदीय नवरात्रा मंगलवार से आरंभ होंगे। शक्तिपीठों पर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना एवं ज्वारारोपण के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान आरंभ हो जाएंगे। इस बार नवरात्रा दस दिन के होंगे।

शक्तिपीठों में नौ दिन तक भक्तों  का रैला रहेगा। शहर सहित आसपास के सभी शक्तिपीठों को भव्य रूप से सजाया गया है। देर शाम गरबा मंडलों में गरबा-डांडिया के आयोजन भी होंगे। शक्तिपीठों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बंग भवन में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं शक्तिनगर स्थित कम्युनिटी हॉल में रावण परिवार के पुतलों को आकार दिया जा रहा है।
शहर के अम्बा माताजी, नीमज माताजी, सुखदेवी (बेदला) माताजी, कालका माताजी, चामुंडा माताजी, हस्तीामाताजी, अन्न,पूर्णा, आवरा माताजी, करणी माताजी, इडाणा माताजी सहित सभी शक्तिपीठों पर मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घटस्थातपना की जाएगी। महाआरती के दर्शन होंगे। महाआरती के मनोरथ भी होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *