एथलेटिक्स में द स्टडी ने लहराया परचम

BY — October 12, 2015

121009उदयपुर। 60वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स कंपीटिशन में उदयपुर के द स्टडी स्कूल ने परचम लहराया। 5 से 10 अक्टूबर तक गुरूगोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में यहां गांधी ग्राउण्ड में आयोजित प्रतियोगिता में द स्टडी स्कूल के विद्यार्थियों ने 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक अर्जित किए।

विजेताओं में शबनम सुल्ताना, लविश जैन, विशाल पालीवाल, आरोन हेरी, साक्षी सारंगदेवोत, प्रितोष वर्मा, निशा मीणा, अनुश्रिया जैन, दिव्या जैन, महिमा शर्मा, पियूष कालरा एवं अर्चित शर्मा शामिल थे। खुडाला एजूकेशन सोसायटी के कार्यकारी निदेशक देवेन्द्रसिंह, स्कूल के प्राचार्य एसके शर्मा एवं कोच दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *