Header Banner

दीपेश एवं चंद्रिका मिस्ट र एंड मिस फ्रेशर

BY — October 15, 2015

आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर पार्टी

151003उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। दीपेश सिंह रावल को मिस्टर फ्रेशर तथा चंद्रिका शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया।

छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित परमार ने बताया कि विष्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में आयोजित इस पार्टी में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य तथा मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
प्रतियोगिता में युधिष्ठिर सालवी तथा दिपिका झाला प्रथम रनर अप रहे। इसी तरह एकल गायन में लखन माखन एवं देवेन्द्र मीणा ने क्रमषः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह गायन में युनिक ग्रुप ने प्रथम तथा लाखन गु्रप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आषिष माटा प्रथम तथा सेम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में बिन्दू और भावना की टीम प्रथम रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply