Header Banner

चीरवा घाटे में ट्रक पलटा

BY — October 15, 2015

151004उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित चीरवा घाटे में गुरूवार दोपहर को एक ट्रक खाई में पलट गया जिससे ट्रक में सवार दो घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार नाथद्वार से उदयपुर की ओर एक ट्रक आ रहा था। ट्रक में पाउडर भरा था। चीरवा की उतार उतरते समय मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई दीवार को तोड़ता हुआ करीब 20 से 30 फिट गहरी खाई में गिर पड़ा। इससे ट्रक में सवार खलासी और चालक दोनों घायल हो गए। वहां से निकल रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और खलासी व चालक को बाहर निकालकर एमबी चिकित्सानलय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन की व्यवस्था करते हुए ट्रक को बाहर निकालने की कार्यवाही शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply