Header Banner

उदयपुर में पासपोर्ट शिविर 16 से 21 तक

BY — November 4, 2015

शुक्रवार को मिलेगी अप्वाइंटमेंट सुविधा

passportउदयपुर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर द्वारा 16 से 21 नवंबर तक उदयपुर संभाग के आवेदकों के लिए कॉन्फ्रेंस हाल, भंडारी दर्शक मंडप, गांधी ग्राउण्ड में पासपोर्ट सेवा कैम्प लगाया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि पासपोर्ट शिविर के लिए अपॉइन्टमेंट शुक्रवार 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन दी जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 1200 अपॉइन्टमेंट स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति पासपोर्ट शिविर का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट ले सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट इण्डिया डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा व ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि शिविर दिवसों पर एप्लीकेंट को ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुकिंग के पश्चात नियत समय पर मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।  इस कैंप में सिर्फ नये आवेदन /नवीनीकरण के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

Leave a Reply