Header Banner

रंगत नहीं दिख रही दीपावली मेले में

BY — November 5, 2015

051102उदयपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले में चौथे दिन भी रंगत नजर नहीं आ रही है। पहले तीन दिन स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुतियों के बाद अब गुरुवार शाम बॉलीवुड सिंगर सोनू कक्कड़ की प्रस्तुति होगी। बुधवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र  की प्रस्तुतियां हुई।

051103हालांकि इस बार मेले में वह रंगत नहीं दिख रही है जो हर वर्ष रहती है। जानकारों के अनुसार कारण प्रतिवर्ष एक ही तरह के कार्यक्रम करने से नीरसता आ रही है। इनोवेशन की ओर भी निगम को कुछ सोचना चाहिए। मुख्यह कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व शहर के गणमान्य को ऑबलाइज करने से निगम को बचना चाहिए ताकि मेले का लुत्फ लेने आई जनता को और नीरसता का सामना न करना पड़े। प्रेस समिति अध्यक्ष हंसा माली ने बताया कि प्रतिदिन कार्यक्रमों का आगाज अतिथियों के गणपति वंदना, पूजा अर्चना के साथ होता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply