देखते-देखते ही कार चोरी

BY — November 5, 2015

051101उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार को उसके स्वामी के सामने ही अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, वहीं पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र में अज्ञात चोर कॉलोनी के बाहर खड़ी कार को चोरी कर ले गया।

पुलिस के अनुसार निशांत पुत्र दिलीप बागला निवासी पूंजावटी नोर्थ ऐवेन्यू कॉलोनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह पुलां स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी कार को खड़ा कर नम्बर प्लेट ठीक करवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोर उसकी कार को स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। यह देखकर उसने पुलिस को भी बताया। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, परन्तु चोरों का पता नहीं चला। इसी तरह कालूलाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया निवासी पानेरियों की मादड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपनी कार को कॉलोनी के बाहर ही खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *