मकान बेचने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का आरोप

BY — November 5, 2015

fruadउदयपुर। शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक के खिलाफ मकान बेचने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार हरिश पुत्र रामचन्द्र साहू निवासी नयापुरा देहलीगेट ने राजेन्द्र उर्फ राजकुमार पुत्र किशनचन्द्र शर्मा निवासी साईंबाबा मंदिर सेक्टर 5 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी ने उससे सेक्टर 5 में स्थित अपने मकान का सौदा 55 लाख रूपए में किया था। जिसमें वर्ष 2014 में उसने 23 लाख रूपए नकद दे दिए। 25 लाख रूपए जिसको आरोपी ने मकान गिरवी रखा था, उसे देने का तय किया था। पीडि़त ने गिरवी वाले को पैसे भी दे दिए। शेष 7 लाख रूपए रजिस्ट्री करवाने के दौरान देना तय किया था। आरोपी पैसे देने के बाद टालमटोल करने लगा था। जिस पर मामला दर्ज करवाया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *