लापता किशोर का शव निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला

BY — November 7, 2015

071104उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व गांव में ही खेलते हुए लापता हुए एक बालक का शव घर के पास ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। परिजन इस बच्चे को पूरे गांव में तलाश रहे थे।

पुलिस के अनुसार थाना खेत्र के रूण्डेडा निवासी राजकुमार (11) पुत्र प्रकाश मेनारिया अपने घर के बाहर दो दिन पूर्व खेल रहा था। शाम को पुन: घर पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भी अपने स्तर पर तलाशा इसके बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले शुरू कर दी थी। जांच के दौरान ही पुलिस गांव में तलाश रही थी। इसी दौरान इस किशोर के घर के पास ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर तलाशा तो बच्चे का शव टैंक में तैर रहा था। यह देखकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौका-मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य लिए। इसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *