चाय पीकर लौटते मजदूरों पर कंटेनर पलटा

BY — November 7, 2015

एक मरा, तीन गंभीर

accउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाय पीकर लौट रहे मजदूरों पर एक मोटर पाट्र्स के भंगार से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गया। इधर सडक़ पर बिखरे ऑटो पाट्र्स को हटाने में करीब चार घंटे लगे, तब कहीं जाकर रास्ता सुचारू हो पाया।

पुलिस के अनुसार कोटड़ा, कागवास से डम्परों में पत्थर भरकर मजदूर और चालक शहर की ओर आए थे। देबारी से पिण्डवाड़ा हाइवे पर किनारे पर डम्पर खड़ा कर चारों मजदूर सडक़ पारकर देबारी गांव की ओर चाय पीने गए थे। चाय पीकर डम्परों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिण्डवाड़ा की ओर से एक कंटेनर में ऑटो पाट्र्स से भरकर तेज गति से उदयपुर की ओर आ रहा था। देबारी तिराहे पर यह कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाइवे पर रगड़ाते हुए देखा तो भागने का प्रयास किया, इसके बाद भी कंटेनर ने चारों को चपेट में ले लिया और कंटेनर बिखर गया। पांव कटने से नाथू (33) पुत्र रूपा मीणा निवासी देवला पारसोला की मौत हो गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *